फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tajinder pal singh toor loses father before showing him gold medal

गोल्ड मेडलिस्ट तेजिंदर पर टूटा दुखों का पहाड़, अपने पिता को मेडल भी नहीं दिखा पाए

Tue, 04 Sep 2018 09:18 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 04 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
tajinder pal singh toor loses father before showing him gold medal
तेजिंदर पाल सिंह

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में संपन्न 18वें एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले शॉट पुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर पर सोमवार की शाम दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ ही घंटों की बात थी, लेकिन शॉट पुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर इस बार मार्क से चूक गए जबकि इस पल का उन्होंने कई वर्षों तक इंतजार किया था।

विज्ञापन


अपने जीवन का सबसे बड़ा उपहार लेकर भारत लौटे तूर सबसे पहले अपने बीमार पिता से मिलना चाहते थे, जो दो साल से कैंसर से ग्रसित हैं। तूर के पिता ने अपने बेटे के लिए कई समझौते किए हैं। मगर जब तूर दिल्ली से पंजाब के मोगा की तरफ सोमवार की शाम निकले, तो उन्हें एक ऐसी जानकारी मिली, जिससे वह बिखर गए।
विज्ञापन




तूर के पिता करम सिंह का निधन हो गया है। तूर को पता था कि उनके पिता की हालत गंभीर है। इसलिए उन्होंने दिल्ली उतरते ही सड़क के रास्ते मोगा जाने का फैसला किया। मगर वह अपने गृहनगर से कुछ ही दूर थे कि उन्हें यह दर्दनाक खबर मिली। तूर अपने पिता की आखिरी ख्वाहिश पूरी नहीं कर सके। उनके पिता अपने बेटे द्वारा देश के लिए जीते गोल्ड मेडल को अपने हाथ में उठाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजिंदर पाल सिंह के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

एशियन गेम्स 2018: देश को इन 15 गोल्डन चेहरों पर होगा फख्र, जिनकी बदौलत विदेश में गूंजा राष्ट्रगान

एशियन गेम्स 2018: पंजाब के शेर तेजिंदर ने लहराया देश का परचम, नए रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

तेजिंदर पाल सिंह: पिता लड़ रहे कैंसर से मौत की जंग, बेटे ने देश के लिए जीता गोल्ड

क्रिकेटर बनना चाहते थे 'गोल्डन ब्वॉय' तेजिंदर, फिर किस्मत ने मारी पलटी, चढ़ते गए कामयाबी का शिखर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed