फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजिंदर पाल सिंह: पिता लड़ रहे कैंसर से मौत की जंग, बेटे ने देश के लिए जीता गोल्ड

Sun, 26 Aug 2018 05:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
Sacrifices have paid off for Tejinderpal singh, bags Asiad shot put gold With cancer patient father

कैंसर से जूझ रहे पिता को अस्पताल में छोड़कर आना आसान नहीं है लेकिन तेजिंदर पाल सिंह तूर अपने जुनून के प्रति मजबूत बने रहे और उनके इन सभी त्यागों का फल उन्हें शनिवार शाम एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक के रूप में मिला।

Sacrifices have paid off for Tejinderpal singh, bags Asiad shot put gold With cancer patient father

मोगा के 23 वर्षीय तेजिंदर ने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर दूर गोला फेंककर एशियाई खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा जो ओम प्रकाश करहाना के नाम था।

Sacrifices have paid off for Tejinderpal singh, bags Asiad shot put gold With cancer patient father

तेजिंदर ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'मेरे दिमाग में बस एक ही चीज थी। मैं 21 मीटर पार करना चाहता था। मैंने स्वर्ण पदक के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन मैं इससे खुश हूं। मैं पिछले दो तीन साल से राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहा था और यह आज हो पाया और वह भी मीट रिकार्ड के साथ।'


उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके और उनके परिवार के लिये बहुत मायने रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sacrifices have paid off for Tejinderpal singh, bags Asiad shot put gold With cancer patient father

तेजिंदर ने कहा, 'यह पदक मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसके लिए मैंने काफी त्याग किए हैं। पिछले दो साल से मेरे पिता (करम सिंह) कैंसर से जूझ रहे हैं। मेरे परिवार ने कभी भी मेरा ध्यान भंग नहीं होने दिया। उन्होंने मुझे सपना पूरा करने की ओर बढ़ाए रखा। मेरे परिवार और दोस्तों ने काफी त्याग किए हैं और आज इन सबका फल मिल गया।'

विज्ञापन
Sacrifices have paid off for Tejinderpal singh, bags Asiad shot put gold With cancer patient father

उन्होंने कहा, 'अब मैं अपने पिता से मिलूंगा लेकिन मैं दो दिन में ही वहां पहुंच पाऊंगा। मुझे अब अगली चुनौती के लिये तैयार होना होगा। मेरे कोच एम एस ढिल्लों को भी इसका श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने काफी मेहनत की है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed