फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Table tennis team created history by clinching bronze medals in asian games 2018

हार कर भी इतिहास रच गई टेबल टेनिस टीम, पहली बार जीता एशियन गेम्स में कोई मेडल

Tue, 28 Aug 2018 05:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Table tennis team created history by clinching bronze medals in asian games 2018

भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारत ने सोमवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहला पदक पक्का किया था। 

विज्ञापन


जी सातियान, अचंता शरत कमल और ए अमलराज की भारतीय टीम सेमीफाइनल में कोरियाई टीम को टक्कर नहीं दे सकी। फाइनल में कोरिया का समाना गत चैम्पियन चीन से होगा।  भारत के उभरते हुए खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज सातियान ली सांग्सू से पहला सेट जीतने के बाद मैच गवां बैठे। सातियान यह मुकाबला 11-9, 9-11, 3-11, 3-11 से हार।
विज्ञापन


भारतीय टीम के 0-1 से पिछड़ने के बाद अनुभवी शरत पर वापसी का दारोमदार था लेकिन विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज यह खिलाड़ी यंग सिक जेओंग से 9-11, 9-11, 11-6, 11-7, 8-11 से हार गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मुकाबले में अमलराज 22 साल के कोरियाई खिलाड़ी वूजिन जांग ने 5-11, 7-11, 11-4, 7-11 से हार गये। जिससे कोरिया ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत कभी टेबल टेनिस में पदक नहीं जीत पाया था। लंबे समय तक चीन (61 स्वर्ण), जापान (20) और दक्षिण कोरिया (10) का ही इस खेल में दबदबा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed