फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Table Tennis: Manika Batra lost in the quarterfinals, wonderful journey ended, fifth ranked player defeated

Table Tennis: क्वार्टरफाइनल में हारीं मनिका बत्रा, शानदार सफर हुआ खत्म, पांचवें नंबर की खिलाड़ी ने हराया

Thu, 09 May 2024 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 May 2024 11:37 PM IST
सार

यह चार प्रयासों में इस प्रतिद्वंद्वी पर मनिका की पहली जीत थी। इस समय विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज मनिका इस प्रदर्शन के बाद शीर्ष 25 में पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
Table Tennis: Manika Batra lost in the quarterfinals, wonderful journey ended, fifth ranked player defeated
मनिका बत्रा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का यहां ग्रैंड स्मैश टूर्नामेंट में शानदार सफर गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की हिना हयाता से 1-4 से हारकर समाप्त हो गया। इससे पहले वह एलीट डब्ल्यूडब्ल्यूटी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।
विज्ञापन


वह इस लय को क्वार्टरफाइनल में जारी नहीं रख सकीं और दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हयाता से 11-7 6-11 4-11 11-13 2-11 से हार गईं। प्री क्वार्टर में उन्होंने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी नीना मिट्टेलहम को हराया था। दूसरे दौर में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु को हराने के बाद बत्रा ने जर्मनी की नीना को 22 मिनट में 11-6, 11-9, 11-7 से मात दी।
विज्ञापन


यह चार प्रयासों में इस प्रतिद्वंद्वी पर मनिका की पहली जीत थी। इस समय विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज मनिका इस प्रदर्शन के बाद शीर्ष 25 में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed