फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Advertisers are paying around Rs 30 to 35 lakh for 10 seconds for the match between India and Pakistan

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान की मैदानी जंग में हर एक सेकंड लाखों का, 24 को होगा दोनों के बीच महामुकाबला

Tue, 05 Oct 2021 04:16 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:16 PM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत पाकिस्तान के मैच शुरू से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की पसंद रहे है। दोनों देशो में बढ़ते तनाव के कारण दोनों टीमों के मैच यदाकदा ही देखने को मिलते हैं। दोनों देशों की अपनी टीमों के साथ भावनात्मक लगाव के कारण अक्सर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट जाता है। इसलिए विज्ञापनदाताओं के लिए ऐसे मैच काफी महंगे होते हैं...

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Advertisers are paying around Rs 30 to 35 lakh for 10 seconds for the match between India and Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले में खेल प्रेमियों की धकड़नों के साथ प्रसारण कंपनियों के जेब का वजन भी बढ़ेगा। चिर परिचित प्रतिद्वंदियों के बीच दुबई की क्रिकेट पिच पर होने वाले 'युद्ध' को बाजार जोरशोर से भुनाने में जुट गया है। हाल ये है कि महामुकाबले के बीच अपने ब्रांड का नाम दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कंपनियां प्रति सेकंड के लिए तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक चुकाने को तैयार हैं। ये पिछले वर्षों से तीन से चार गुना ज्यादा है।

विज्ञापन

10 सेकेंड्स के 30 से 35 लाख रुपये

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार आईसीसी टी-20 विश्व कप मैचों का प्रसारण करने वाले स्टार स्पोर्ट्स 24 अक्टूबर को दुबई में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए अलग से विज्ञापन का कोई स्लॉट नहीं बेच रही हैं। जबकि 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के सभी क्रिकेट मैचों के लिए पैकेज में विज्ञापन स्लॉट सभी बुक भी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए विज्ञापनदाता 10 सेकंड्स के लिए करीब 30 से 35 लाख रुपये दे रहे हैं। विज्ञापन की दरों को लेकर अमर उजाला ने स्टार स्पोट्स से मेल की जरिए संपर्क भी किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


इस बाजार से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच विश्व कप में सबसे पसंदीदा मैचों में से एक होता है। हजारों दर्शक टीवी, डिजिटल माध्यम के जरिए इसे देखते हैं। इन मैचों के दर्शक अन्य मैचों की तुलना में बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए विज्ञापनदाता कंपनियों के लिए ये मैच बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन के कारण भी ये दरें बहुत प्रभावित होती हैं। 2019 आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में क्रिकेट मैच प्रसारक ने एन वक्त पर कुछ स्लॉट की ब्रिकी की थी। तब भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में 10 सेकंड्स के लिए 20 लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत पाकिस्तान के मैच शुरू से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की पसंद रहे है। दोनों देशो में बढ़ते तनाव के कारण दोनों टीमों के मैच यदाकदा ही देखने को मिलते हैं। दोनों देशों की अपनी टीमों के साथ भावनात्मक लगाव के कारण अक्सर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट जाता है। इसलिए विज्ञापनदाताओं के लिए ऐसे मैच काफी महंगे होते हैं। कई बार यह भी देखने में आया है कि क्रिकेट के फाइनल मुकाबले से ज्यादा इन दोनों टीमों के मैच की विज्ञापन दरें ज्यादा होती हैं। आईसीसी विश्व कप 2019 में  भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को सबसे ज्यादा 27.3 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा। इनमें से 23.3 करोड़ दर्शक भारत के थे। इसके अलावा पांच करोड़ लोगों ने डिजिटल रूप में मैच का आनंद लिया।

इतना रखा गया है टिकट का दाम

17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले 2021 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस बार टी20 विश्व कप में 45 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप के ज्यादातर मुकाबले यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इसके अलावा ओमान में भी कुछ मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 24 अक्तूबर को पहला मुक़ाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम भी है।

विश्व कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान की राजधानी मस्कट में खेला जाएगा। इस विश्वकप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ओमान में खेले जाने वाले मुकाबलों की टिकट का सबसे कम लगभग 1900 रुपये रखी गई है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले मुकाबलों में टिकट का दाम सबसे कम 600 रुपये रखा गया है। दुबई में लगभग 70 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की इजाजत होगी। जबकि अबु धाबी में भी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन करते हुए दर्शक स्टेडियम आकर मैच देखेंगे। ओमान की राजधानी मस्कट में जो मैच खेले जाएंगे उनमें सिर्फ तीन हज़ार दर्शकों को ही स्टेडियम में एंट्री की इजाजत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed