{"_id":"5bfd7a9cbdec22417d629484","slug":"swapna-burman-hopes-to-get-in-tops-agains","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों की चैंपियन स्वप्ना को दोबारा टॉप्स में शामिल होने की उम्मीद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेलों की चैंपियन स्वप्ना को दोबारा टॉप्स में शामिल होने की उम्मीद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
स्वप्ना बर्मन
एशियाई खेलों की चैंपियन एथलीट स्वप्ना बर्मन को फिर से ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। स्वप्ना ने 6026 अंकों के साथ हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन यह ओलंपिक स्तर से काफी कम है। इसलिए उन्हें टॉप्स से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
स्वप्ना ने कहा, 'मुझे इस बारे में (टॉप्स से बाहर करने) कोई टिप्पणी नहीं करनी है। यह खेल मंत्रालय का फैसला है। मुझे अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना है। मैं अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण टॉप्स में थी। अगर मैं फिर से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देती हूं तो मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे दोबारा इसमें जगह मिल जाएगी।' उनका लक्ष्य अगले साल दोहा एशियाई चैंपियनशिप में 6200 से अधिक अंक बनाना है।
विज्ञापन