फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Suspense continues on Olympics but first team reaches Tokyo

ओलंपिक डायरी: ओलंपिक को लेकर सस्पेंस बरकरार, मैच खेलने के लिए पहली टीम पहुंची टोक्यो

Wed, 02 Jun 2021 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 08:40 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक 2021 को शुरू होने में अब दो महीने से कम का समय बचा हुआ है, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस पर संकट का बादल मंडरा रहा हैं। इसी बीच खिलाड़ियों की टीम पहुंचनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Suspense continues on Olympics but first team reaches Tokyo
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक सॉफ्टबॉल टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई। यह ओलंपिक के लिए जापान पहुंचने वाली किसी देश की पहली टीम है। टीम उत्तरी टोक्यो स्थित ओटा सिटी में शिविर लगाएगी। कोविड-19 के कारण टीम ज्यादा मैचों में हिस्सा नहीं ले पाई है। जापान में तैयारी से उसे मौसम के अनुकूल होने में भी मदद मिलेगी। टीम को उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले मेजबान जापान के साथ पहला मैच खेलना है।

विज्ञापन


विदेश से पहली टीम ऐसे समय में पहुंची है जब 23 जुलाई से होने वाले ओलंपिक से पहले जापान की जनता कोरोना संक्रमण के चलते खेलों को आगे खिसकाने या रद्द करने की मांग कर रही है। विदेश से दर्शकों के आने पर रोक लगा रखी है। चर्चा तो यह भी है कि स्थानीय दर्शकों को भी शायद ही स्टेडियमों में प्रवेश मिले। टोक्यो सहित नौ क्षेत्रों में वायरस इमरजेंसी को बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। ओलंपिक और पैरालंपिक के दौरान जापान में 200 से ज्यादा देशों के 15 हजार के करीब खिलाड़ी एकत्रित होंगे। 
विज्ञापन


जापान में एथलीटों के टीके लगने शुरू 
जापान ने ओलंपिक खेलों से जुड़े अपने एथलीटों के टीके लगाने शुरू कर दिया हैं। जापानी ओलंपिक समिति के अधिकारियों ने कहा कि 200 खिलाड़ियों को अभ्यास केंद्र में टीका लगाया गया। हालांकि इन खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। टीकाकरण के कवरेज पर भी रोक लगाई गई, इसके पीछे संभवत: जनता के विरोध का डर था। ओलंपिक समिति के अधिकारी मितसुगी ओगाटा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के टीकाकरण से आम जनता को लगने वाले टीकाकरण पर असर नहीं पड़ेगा। खिलाड़ियों के टीकाकरण का जिम्मा अलग संस्था को दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति कह चुकी है कि ओलंपिक में भाग लेने के लिए टीकाकरण जरूरी नहीं है लेकिन कोरोना के दौर में यह सुरक्षित आयोजन के उपायों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed