{"_id":"5c44a776bdec220c1b13eb9b","slug":"sudha-singh-and-nitendra-rawat-qualify-for-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधा और रावत को विश्व चैंपियनशिप का टिकट ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सुधा और रावत को विश्व चैंपियनशिप का टिकट
Sun, 20 Jan 2019 10:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सुधा सिंह, नीतेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों की पदक विजेता सुधा सिंह ने महिलाओं और नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरुषों के वर्ग में रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में भारतीयों में पहला स्थान हासिल करके दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क को भी हासिल किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रहीं। उन्होंने दो घंटे, 34 मिनट और 56 सेकंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। यह आईएएएफ के सितंबर अक्तूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के दो घंटे, 37 मिनट में क्वालिफाइंग मार्क से भी कम है।
विज्ञापन
एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीतने वाली 3000 मीटर स्टीपलचेज की एथलीट ओवरआल आठवें स्थान पर रहीं। उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.35: 35 था जो उन्होंने 2015 में बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। तब वह 19वें स्थान पर रही थी। ज्योति घाटे (2.45: 48) भारतीय महिलाओं में दूसरे और जिगमेट गोल्मा (3.10:42) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में रावत ने दो घंटे 15 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। वह विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क दो घंटे 16 मिनट से कम समय निकालने में भी सफल रहे। पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे गोपी ठोकनाल को ऐंठन के कारण नुकसान हुआ और वह दो घंटे 17 मिनट तीन सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करण सिंह को तीसरा स्थान मिला।