फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Steeplechase athelete Sudha Singh, national wrestling coach promoted by Indian Railways

एशियाई खेलों की स्टार एथलीट सुधा की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने किया प्रमोशन

Thu, 06 Dec 2018 02:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Steeplechase athelete Sudha Singh, national wrestling coach promoted by Indian Railways

एशियाई खेलों में दो बार की पदक विजेता स्टीपलचेज एथलीट सुधा सिंह और राष्ट्रीय कुश्ती कोच कुलदीप सिंह को उनके नियोक्ता भारतीय रेलवे ने ‘उदार नीति’ के तहत पदोन्नति दी। यह नीति खिलाड़ियों और उनके कोच को प्रेरित करने के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन


सुधा को अधिकारी ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। सुधा ने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत जीता था। उन्होंने ग्वांग्झू में 2010 चरण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की यह 32 वर्षीय खिलाड़ी राज्य सरकार के खेल विभाग में पद की मांग कर रही है।
विज्ञापन


इस साल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सम्मान समारोह में इस नीति की घोषणा की गई थी। इसके तहत एथलीट और उनके कोच को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए समय से पूर्व पदोन्नति देने का वादा किया गया था। दो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट ही इस पदोन्नति के योग्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed