स्टार फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन हुए कोरोना पॉजिटिव, पृथकवास में भेजे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। मर्सिडीज टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उनमें हल्के-फुल्के लक्षण दिखे हैं, हालांकि वो पूरी तरह से फिट हैं और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास में रहेंगे। दो दिन पहले ही बहरीन ग्रां प्री जीतने वाले हैमिलटन अब इस हफ्ते होने वाले सखीर ग्रां प्री में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
Mercedes statement: "Lewis is now isolating in accordance with Covid-19 protocols.
"Apart from mild symptoms, he is otherwise fit and well, and the entire team sends him its very best wishes for a swift recovery."https://t.co/Qd0ROIZVBo— Formula 1 (@F1) December 1, 2020विज्ञापन
ब्रिटेन के 35 वर्षीय ड्राइवर हैमिल्टन ने हाल ही में 95वीं जीत दर्ज की थी। इससे पहले उन्होंने इसी महीने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इस मामले में हैमिल्टन ने जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07 खिताब) के सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में शूमाकर की ही जगह ली थी।