उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप: तैराक श्रीहरि ने जीता स्वर्ण पर ओलंपिक कट से चूके
भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराजन ने उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया लेकिन वह ओलंपिक ए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करने से चूक गए। बीस साल के श्रीहरि ने 54.07 का अपना समय निकाला और सबसे आगे, लेकिन ओलंपिक ए का मानक 53.85 हासिल नहीं कर सके और महज 0.22 सेकंड से मिस कर गए।
Srihari Natarajan, lad is 6'3", young and ever improving. Clocked a massive 54.07 NR today in 100m backstroke. Hopefully he will achieve the olympic a mark soon. Last olympic the last guy to made it to 100m backstroke final had a timing of 53.34
विज्ञापन
Natarajan can do it 💙— Sayan (@Tweets_by_Sayan) April 15, 2021
भारतीय तैराक 2019 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में बी मानक हासिल कर चुके हैं। बी मानक का मतलब है कि अगर कोटा स्थान नहीं भरे जाते हैं तो तैराक को निमंत्रण मिल सकता है। महिला वर्ग में मन्ना पटेल ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 1:04.47 के साथ स्वर्ण जीता। साजन प्रकाश 400 मीटर फ्री स्टाइल में विजेता बने जो उनका टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक रहा। चंडीगढ़ की चाहत अरोड़ा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण जीता।