फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sreeja lost in Table Tennis World Championship, other Indian players entered next round with victory

Table Tennis WC: टेटे विश्व चैंपियनशिप में श्रीजा को मिली हार, अन्य भारतीय खिलाड़ी जीत के साथ अगले दौर में

Sun, 18 May 2025 09:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 May 2025 09:49 AM IST
सार

मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने भी जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। श्रीजा पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय गवां बैठीं और लगातार गलतियां करते हुए महज 33 मिनट में हार गईं।

विज्ञापन
Sreeja lost in Table Tennis World Championship, other Indian players entered next round with victory
श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत की नंबर एक खिलाड़ी श्रीजा अकुला पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं, लेकिन दीया चिताले और मानुष शाह सहित देश के अन्य खिलाड़ी शनिवार को यहां टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप में महिला और पुरुष एकल स्पर्धाओं के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। युगल वर्ग में भी भारतीय जोड़ियां दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही। मुखर्जी बहनों (अयहिका और सुतिर्था) के साथ दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने शनिवार को यहां टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने महिला युगल के शुरुआती मैच जीत लिए।
विज्ञापन

मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने भी जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। अपने खेल में आमतौर पर बेहद कम गलतियां करने वाली अकुला थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ता से 1-4 (11-9 8-11 6-11 5-11 2-11) से हार गईं। यह भारतीय खिलाड़ी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि वह दुनिया की 84वें नंबर की खिलाड़ी से हारकर टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजा पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय गवां बैठीं और लगातार गलतियां करते हुए महज 33 मिनट में हार गईं। एशियाई खेलों की पदक विजेता अयहिका और सुतिर्था ने तुर्की की ओजगे यिलमाज और एसे हाराक की जोड़ी को पांच गेमों के रोमांचक मुकाबले में 3-2 (4-11 11-9 10-12 11-9 11-7) से हराया। इस परिणाम का मतलब है कि भारतीय जोड़ी ने छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म करते हुए आईटीटीएफ विश्व चैम्पियनशिप के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दीया और यशस्विनी की दूसरी भारतीय महिला युगल जोड़ी भी उज्बेकिस्तान की मैग्डिवा और एर्केबेवा की जोड़ी को 3-1 (9-11 11-2 11-9 11-8) से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गई। ठक्कर और शाह की भारतीय जोड़ी ने मौजूदा सत्र में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए डेनी कोजुल और पीटर हरिबर की स्लोवेनिया की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत हासिल की। उन्होंने 3-0 (11-7 11-8 11-6) से एकतरफा जीत दर्ज की।

शाम के सत्र में शाह ने पुरुष एकल में अपना अभियान पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया पर 4-2 (11-6 2-11 11-7 11-6 5-11 11-6) से जीत के साथ शुरू किया। युवा खिलाड़ी दीया ने स्पेन की सोफिया-ज़ुआन झांग पर सीधे गेम में 4-0 (11-4, 11-7, 11-3, 14-12) से जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed