फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry issues SOP for conduct of sporting events in country 

देश में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल मंत्रालय ने जारी की एसओपी 

Sun, 27 Dec 2020 11:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry issues SOP for conduct of sporting events in country 
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

खेल मंत्रालय ने देश में आगामी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए रविवार को मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसके तहत प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए आयोजकों द्वारा कोविड-19 ‘टास्क फोर्स’ गठित करके स्थलों में 50 प्रतिशत दर्शकों को जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी सर्कुलर में कहा गया कि सभी शेयरधारकों से सलाह मश्विरे के बाद दिशानिर्देश बनाए गए हैं और 'टूर्नामेंट को सख्ती से गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार ही आयोजित किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार, 'आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक खेल प्रतियोगिता के लिए कोविड ‘टास्क फोर्स’ गठित किया जाना चाहिए ताकि सभी खिलाड़ियों और एथलीट सहायता कर्मियों (एएसपी) का मार्गदर्शन और निगरानी की जाये। इस ‘टास्क फोर्स’ पर इस एसओपी में जारी सभी प्रोटोकॉल तथा गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय समय पर जारी अन्य निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ‘टास्क फोर्स’ पर खिलाड़ियों और एएसपी की यात्राओं की निगरानी की जिम्मेदारी भी होगी। इसके अनुसार, 'गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिताओं में दर्शकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। आउटडोर प्रतियोगिताओं के लिये स्टेडियम में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जाएगी।'


इसमें कहा गया, 'बड़े टूर्नामेंट में प्रवेश और निकासी गेट तथा सीटों पर अधिक लोगों की संख्या को देखने के लिए सीसीटीवी मानिटरिंग भी की जा सकती है।' इसमें कहा गया है कि खेल प्रतियोगितायें बहाल हो सकती हैं लेकिन अंतिम फैसला संबंधित स्थानीय अधिकारियों पर निर्भर करेगा, जहां यह टूर्नामेंट स्थल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed