{"_id":"5b43ee634f1c1b82698b5261","slug":"sports-minister-rajyavardhan-rathore-sanctions-rs-5-lakhs-for-ailing-archer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाज की मदद के लिए आगे आए खेल मंत्री, इलाज को दिए पांच लाख रुपये ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीरंदाज की मदद के लिए आगे आए खेल मंत्री, इलाज को दिए पांच लाख रुपये
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज गोहेला बोरो के इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए हैं। बोरो सिस्टेमेटिक लूपस एरिथेमैटोसस और कई दूसरे शारीरिक विकारों से ग्रस्त हैं। वह असम के कोकराझाड़ जिले के अम्गुरी गांव के बेहद गरीब परिवार से हैं।
विज्ञापन
सिस्टेमेटिक लूपस एरिथेमैटोसस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली गलती से शरीर के कई हिस्सों में स्वस्थ ऊतकों को निशाना बनाती है। सहायता राशि खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफएस) से मंजूर की गई है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार यह वित्तीय सहायता उस 3.37 लाख रुपये की राशि के अलावा है जो खिलाड़ी को जनवरी 2018 तक के लिए दी गई है।
विज्ञापन