{"_id":"5a5d75984f1c1ba2268b49f5","slug":"sports-minister-rajyavardhan-rathor-launched-khelo-india-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेलो इंडिया' का एंथम और प्रोग्राम लॉन्च, चयनित एथलीट को मिलेगा 5 लाख की छात्रवृति","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'खेलो इंडिया' का एंथम और प्रोग्राम लॉन्च, चयनित एथलीट को मिलेगा 5 लाख की छात्रवृति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में व्यापक प्रतिभागिता को बढ़ावा देने और उत्कृष्ठता का विकास करने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने एक समारोह में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही इस समारोह में 'खेलो इंडिया' एंथम को भी लांच किया गया। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की शुरुआत 31 जनवरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 'खेलो इंडिया' एंथम का अनावरण किया। इस गीत की अवधारणा ओगिल्वी द्वारा तैयार की गई और इसे लुई बैंक ने तैयार किया। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज और एसपीएम स्विमिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कई स्थानों पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः- खेल मंत्री राज्यवर्धन संह राठौर ने खेलो इंडिया के LOGO का किया शुभारंभ
स्कूल गेम्स में 16 खेल विधाएं- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन एवं कुश्ती आदि शामिल हैं। 31 जनवरी, 2018 को शाम 5 बजे से नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा और समापन 8 फरवरी, 2018 को होगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स-1, एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट और हॉटस्टार पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत 10 से 18 साल तक के करीब 20 करोड़ बच्चों को राष्ट्रीय शारीरिक फिटनेस अभियान में शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में एक अखिल स्तरीय स्पोर्ट छात्रवृति योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत चुने गए हर एथलीट को सालाना तौर पर 5 लाख रुपये की छात्रवृति 8 साल तक लगाकार मिलेगी।