{"_id":"5d180a9e8ebc3e3cf8600457","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-increases-diet-budget-to-bring-parity-in-athletes-in-all-sai-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री ने साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी की घोषणा की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्री ने साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी की घोषणा की
Sun, 30 Jun 2019 06:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 30 Jun 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
किरेन रिजीजू
- फोटो : social media
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इससे पहले साई प्रशिक्षकों, जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के लिए आहार बजट क्रमश: 250 रुपये, 480 रुपए और 690 रुपए था, लेकिन रिजिजू ने यह राशि समान करने का फैसला किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘पटियाला में (राष्ट्रीय खेल संस्थान) मेस में भोजन करते समय मैंने पाया कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों और साई प्रशिक्षकों का अलग-अलग आहार और प्रत्येक वर्ग के भोजन का बजट भिन्न है। किसी भी खिलाड़ी की सफलता में भोजन की भूमिका अहम होती है कोई भी बच्चा अपर्याप्त आहार से विश्व चैंपियन नहीं बन सकता। एक खिलाड़ी का आहार इससे तय नहीं होना चाहिए कि वह किस स्तर पर खेल रहा है। इसलिए मैंने फैसला किया कि साई केंद्रों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के आहार बजट में किसी तरह की भिन्नता नहीं होगी।’
विज्ञापन
Food is vital. Took a decision to increase the diet budget to bring parity between athletes in all SAI training centres. They will get diet as recommended by coach & nutritionist. All my decisions will be based on feedbacks from athletes & coaches. It will benefit 12500 athletes pic.twitter.com/pbkaEB0bhM
विज्ञापन विज्ञापन— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 29, 2019
खेल मामलों में हस्तक्षेप नहीं पर मदद करेंगे:
रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार खेल मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती लेकिन उन्होंने वादा किया कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम में निशानेबाजी को शामिल कराने के लिए राजनीतिक कदम उठाने का प्रयास करेंगे। पटियाला के एनआईएस का दौरा करने वाले मंत्री ने कहा कि वह भारतीय ओलंपिक संघ की इन खेलों से हटने की धमकी से वाकिफ हैं।