फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Authority of India wants get back Grant from Cycling Federation

एशिया कप में पहुंचे कम खिलाड़ी, साई ने साइक्लिंग फेडरेशन से वापस मांगी ग्रांट

Mon, 19 Nov 2018 05:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sports Authority of India wants get back Grant from Cycling Federation
cycling federation of india

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर खेल संघ के खिलाफ कार्रवाई की बात अब तक नहीं सुनी है, लेकिन खेल मंत्रालय और साई ने अब इस पर कड़ा रवैया अपना लिया है। साई ने दिल्ली में कराए गए ट्रैक एशिया कप में सौ से कम खिलाड़ी पहुंचने और कम टीम के भाग लेने पर साइक्लिंग फेडरेशन से मदद में दी गई राशि को वापस मांग लिया गया है।

विज्ञापन


यह राशि मंत्रालय और साई ने ग्रांट के रूप में दी थी। साई ने फेडरेशन को साफ कर दिया है कि अगर 15 दिन के अंदर एडवांस में दिए गए साढ़े 22 लाख रुपये वापस नहीं किए तो उनसे इसे ब्याज समेत वसूला जाएगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए मंत्रालय की ओर से 30 लाख रुपये की मदद किए जाने का प्रावधान है। सीएफआई ने भी 2017 के ट्रैक एशिया कप के लिए सरकारी मदद मांगी। मंत्रालय और साई ने 75 प्रतिशत एडवांस के रूप में साढ़े 22 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के बाद फेडरेशन से सारा खर्च पेश करते हुए बकाए की 25 प्रतिशत राशि मांगी तो खुलासा हुआ चैंपियनशिप में सौ से कम खिलाड़ी आए थे और 12 टीमें थीं। इसमें भी भारत का सबसे बड़ा दल था। मानदंड यह है कि 30 लाख उसी चैंपियनशिप के लिए दिए जांएगे जिसमें 10 से अधिक टीमें और 100 से अधिक खिलाड़ी हों।हालांकि फेडरेशन ने तर्क दिया है कि एक बार बिलियर्ड्स और स्नूकर टूर्नामेंट में भी कम टीमें और खिलाड़ी होने के बावजूद पूरी ग्रांट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed