फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sourav Kothari defeated Johl Younger becomes first indian to win Reventon Masters snooker tournament

सौरव रेवेनटन मास्टर्स का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय, जोहल को हराकर बने चैंपियन

Mon, 09 Dec 2019 09:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Dec 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sourav Kothari defeated Johl Younger becomes first indian to win Reventon Masters snooker tournament
सौरव कोठारी - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्यू खिलाड़ी सौरव कोठारी ने यहां कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोहल यंगर को हराकर रेवेनटन मास्टर्स स्नूकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। बेस्ट आफ 11 फ्रेम के फाइनल में कोठारी ने जोहल को 6-5 से हराया। वह आस्ट्रेलिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर परिषद के इस शीर्ष स्नूकर टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 12 खिलाड़ी खेलते हैं।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में कोठारी ने जो मिनिची को 5-1 से हराया जबकि जोहल ने पिछले साल के विजेता स्टीव मिफसुड को 5-2 से शिकस्त दी। जोहल ने फाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई। कोठारी ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 1-3 किया लेकिन जोहल ने पांचवां फ्रेम जीतकर 4-1 की बढ़त बना ली। कोठारी ने छठा फ्रेम जीता लेकिन सातवां फ्रेम हार गए जिससे जोहल ने 5-2 से बढ़त बना ली। कोठारी ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले तीन फ्रेम जीतकर स्कोर 5-5 कर दिया। कोठारी ने बेहद रोमांचक निर्णायक फ्रेम जीतकर मुकाबला और खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed