{"_id":"5bf1d607bdec222765624828","slug":"sophia-florsch-car-crashes-during-formula-three-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला थ्री रेस के दौरान महिला चालक की कार दुर्घटनाग्रस्त, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फॉर्मूला थ्री रेस के दौरान महिला चालक की कार दुर्घटनाग्रस्त, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
sofia florush
फॉर्मूला थ्री मकाऊ ग्रां प्रि में रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 वर्षीय महिला चालक सोफिया फ्लोरश की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। वैन एमर्सफोर्ट रेसिंग की चालक सोफिया की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खतरनाक तरीके से हवा में लहराते हुए ट्रैक से बाहर जा गिरी जहां मार्शल्स और फोटोग्राफर खड़े थे।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में जर्मनी की सोफिया के अलावा जापान के चालक शो त्सुबोई, एक मार्शल और दो फोटोग्राफर भी घायल हो गए। मकाऊ ग्रां प्रि के आयोजक ने कहा कि सभी चोटिल अस्पताल ले जाने के दौरान होश में थे और उन्हें अब चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
सोफिया की चिकित्सा रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। सोफिया ने भी ट्वीट कर प्रशंसकों से कहा कि मैं ठीक हूं, लेकिन सोमवार को मेरी सर्जरी होगी। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का आभार।
विज्ञापन