{"_id":"5bf94001bdec22416a474be1","slug":"soniya-chahal-wins-silver-medal-in-world-boxing-championships-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया चहल का सपना टूटा, विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में हारीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सोनिया चहल का सपना टूटा, विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में हारीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
सोनिया चहल
विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शनिवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। पहले एमसी मैरीकॉम ने जहां रिकॉर्ड छठा गोल्ड मेडल जीतकर देशावासियों को खुशी का मौका दिया तो भारत की दूसरी मुक्केबाजा सोनिया चहल को फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
57 किग्रा वर्ग के फाइनल में जर्मनी की आर्नेल वाहनर ने सोनिया को मात दी। हरियाणा की इस 21 वर्षाया मुक्केबाज ने नॉर्थ कोरिया की जो सोन ह्वा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
इस तरह भारतीय दल ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ दिल्ली में हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का समापन किया।