{"_id":"5e29b7bb8ebc3e4b1178251e","slug":"sonia-lather-in-semis-nikhat-zareen-bows-out-of-strandja-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रैंड्जा मेमोरियलः सोनिया लाठेर सेमीफाइनल में, निकहत जरीन बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्ट्रैंड्जा मेमोरियलः सोनिया लाठेर सेमीफाइनल में, निकहत जरीन बाहर
Fri, 24 Jan 2020 06:00 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सोनिया लाठेर
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किग्रा) ने गुरूवार को बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे स्ट्रैंद्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया लेकिन गत चैम्पियन निकहत जरीन (51 किग्रा) बाहर हो गईं।
विज्ञापन
दो बार की एशियाई रजत पदकधारी लाठेर ने कड़े मुकाबले में आयरलैंड की मिचेला वाल्श पर 3-2 से जीत हासिल की। हालांकि पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन जरीन को अंतिम आठ चरण में अमेरिका की क्रिस्टिना क्रूज से इसी अंतर से हार मिली। जरीन ने टूर्नामेंट के पिछले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
पुरूषों में चार बार के एशियाई रजत पदकधारी शिव थापा (63 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) और दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में भाग लेंगे।
विज्ञापन