फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sonia chahal assures medal for india in world women boxing championship

सोनिया ने मेडल किया पक्का, विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

Fri, 23 Nov 2018 06:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
sonia chahal assures medal for india in world women boxing championship
सोनिया चहल - फोटो : file photo

सोनिया चहल ने शुक्रवार को विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। सोनिया ने 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। 21 वर्षीया हरियाणा की मुक्केबाज ने नॉर्थ कोरिया की जो सोन ह्वा को सेमीफाइनल में 5-0 से मात दी।

विज्ञापन


बता दें कि सोनिया चहल भारत की दूसरी मुक्केबाज बन गई हैं, जो गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला लड़ेंगी। इससे पहले गुरुवार को दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने सेमीफाइनल का अपना मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद उत्सुक सोनिया ने कहा, 'यह कड़ी बाउट थी और मेरी विरोधी मुक्केबाज अच्छा खेल रही थी। मैंने अपने खेल पर भरोसा रखा, लेकिन तीसरे राउंड में ज्यादा आक्रमकता दिखाई। मैं अगली बाउट के लिए पूरी तरह तैयार हूं और मुझे विश्वास है कि गोल्ड मेडल जीतूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिमरनजीत कौर को 64 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की डुओ डान से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

खबर में अभी अपडेट जारी है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed