{"_id":"5f4dac068ebc3e5230406878","slug":"skalicky-chess-festival-indian-im-leon-luke-mendonca-wins-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजेय मेंदोनका ने जीता स्कालिकी शतरंज महोत्सव खिताब ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अजेय मेंदोनका ने जीता स्कालिकी शतरंज महोत्सव खिताब
Tue, 01 Sep 2020 07:34 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता। मेंदोनका ने नौ दौर के टूर्नामेंट में 7.5 अंक जुटाए। गोवा के खिलाड़ी मेंदोनका (ईएलओ रेटिंग 2472) ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए छह बाजियां जीती और तीन ड्रॉ रही।
विज्ञापन
उन्होंने छठे दौर में अपने से बेहतर रेटिंग वाले इटली के पियर बोसो (ईएलओ रेटिंग, 2600) को भी हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पोलैंड के मारेक नियाजेक, चेक गणराज्य के एलेक्सांद्र स्लालस्की, पोलैंड के मार्सिन मोलेंदा, फ्रांस के थॉमस डियोनिसी और इंग्लैंड के हैरी ग्रीव को भी हराया। मेंदोनका ने तीन बाजियां ड्रॉ खेलीं।
विज्ञापन