{"_id":"5d7fc64c8ebc3e015c0ca8a5","slug":"six-member-indian-team-selected-for-gymnastics-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम का चयन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम का चयन
Tue, 17 Sep 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक
- फोटो : सोशल मीडिया
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता आशीष कुमार सहित छह सदस्यीय भारतीय टीम चार से 13 अक्टूबर के बीच जर्मनी के स्टटगार्ट में होने वाली कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम का सोमवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के बाद चयन किया गया।
विज्ञापन
एशियाई खेल 2010 में कांस्य पदक जीतने वाले रेलवे के आशीष के अलावा भारतीय पुरुष टीम में सेना के योगेश्वर सिंह और रेलवे के आदित्य सिंह राणा शामिल हैं। इस साल के शुरू में मंगोलिया में सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने वाली प्रणति नायक भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन
उनके अलावा टीम में प्रणति दास और अरुणा बुद्धा रेड्डी को भी शामिल किया गया है। अरुणा ने विश्व कप जिम्नास्टिक 2018 में कांस्य पदक जीता था। चयन ट्रायल में 18 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन