{"_id":"5c0bc979bdec2241d2002182","slug":"shubhankar-sharma-win-2018-asian-tour-order-of-merit-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभंकर शर्मा बने एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शुभंकर शर्मा बने एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
shubhankar sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे शुभंकर शर्मा एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर बन गए। इस सत्र के आखिरी दो टूर्नामेंट बाकी रहते हुए शर्मा ने यह खिताब जीता ।
विज्ञापन
हांगकांग ओपन में संयुक्त छठे स्थान पर रहे शर्मा ने क्वींस कप, मारीशस ओपन और दक्षिण अफ्रीका ओपन नहीं खेला था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन हॉर्डिंग से चुनौती मिल रही थी लेकिन इस सप्ताह हार्डिंग कट में प्रवेश से चूक गए और उनके आगे निकलने की संभावना भी खत्म हो गई ।
विज्ञापन
शर्मा से पहले ज्योति रंधावा (2002), अर्जुन अटवाल (2003), जीव मिल्खा सिंह (2006 और 2008) और अनिर्बान लाहिड़ी (2015) एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीत चुके हैं। इनमें से कोई भी 30 वर्ष से कम उम्र का नहीं था। शर्मा की उम्र की अभी 22 वर्ष ही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट काफी खास है । ज्योति रंधावा, अर्जुन अटवाल, जीव मिल्खा सिंह और अनिर्बान लाहिड़ी जैसे धुरंधरों ने इसे जीता है जिन्हें देखकर मैं खेल सीखा हूं।' अब वह अगले सप्ताह जकार्ता में बीएनआई इंडोनेशिया मास्टर्स खेलेंगे जहां वह एशियाई टूर के नंबर एक खिलाड़ी का ताज पहनेंगे। इनपुट-भाषा