{"_id":"5c9ce860bdec2214222a86c8","slug":"shubhankar-sharma-tops-among-indians-at-t-7-in-hero-indian-open-golf","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन गोल्फ: पहले दिन भारतीयों में शीर्ष पर रहे शुभंकर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इंडियन ओपन गोल्फ: पहले दिन भारतीयों में शीर्ष पर रहे शुभंकर
Thu, 28 Mar 2019 08:59 PM IST
Mukesh Jha
भाषा, गुड़गांव
भाषा, गुड़गांव
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 28 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
shubhankar sharma
- फोटो : file photo
शुभंकर शर्मा ने हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वह अभी संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
शुभंकर 14 होल के बाद पांच अंडर पर थे और लग रहा था कि वह स्टीफन गालेचर के साथ संयुक्त बढ़त पर रहेंगे लेकिन उन्होंने लगातार दो बोगी की और आखिर में उनका स्कोर 69 रहा। गालेचर और जुलियन सूरी दोनों ने 67 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
भारत के अन्य खिलाड़ियों में राहिल गंगजी (70) संयुक्त 16वें, ओमप्रकाश चौहान (71) संयुक्त 28वें, गगनजीत भुल्लर और राशिद खान (दोनों 72) संयुक्त 46वें, एसएसपी चौरसिया और शिव कपूर (दोनों 74) संयुक्त 76वें तथा अनिर्बान लाहिड़ी (77) संयुक्त 107वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन