{"_id":"6054e15890c54a707d007cfb","slug":"shooting-world-cup-anjum-modhgil-along-with-several-other-shooters-reach-finals-of-10m-air-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग विश्व कप: अंजुम-दिव्यांश-अर्जुन पदक के दावेदार, 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग विश्व कप: अंजुम-दिव्यांश-अर्जुन पदक के दावेदार, 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे
Fri, 19 Mar 2021 11:07 PM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:07 PM IST
सार
- 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे तीनों निशानेबाज
- इलावेनिल, अपूर्वी और दीपक नहीं बना पाए शीर्ष आठ में जगह
विज्ञापन
अपूर्वी चंदेला
विस्तार
ओलंपिक टीम में जगह बनाने का दबाव क्या होता है इसका उदाहरण शूटिंग विश्व कप के पहले दिन कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में देखने को मिला। महिलाओं की10 मीटर एयर राइफल में ओलंपिक कोटा दिलाने वाली अपूर्वी चंदेला, अंजुम मौदगिल की टोक्यो की टीम में दावेदारी को दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल वालरिवान चुनौती दे रही हैं। लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रही इलावेनिल इस दबाव में बिखर गईं। वह और अपूर्वी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की अंजुम (629.6) ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। अंजुम शुरू से ही शीर्ष आठ में रहीं। चौथी सीरीज में तो अंजुम ने तीन लगातार 10.9 के स्कोर किए। अपूर्वी 622.8 के स्कोर के साथ 26वें और इलावेनिल (626.7) 12वें स्थान पर रहीं। हंगरी की डेनिस एस्थर, अमेरिका की कैरोलिन टकर, डेनमार्क की मेंग इबसेन समेत शीर्ष आठ शूटर शनिवार को होने वाले फाइनल में खेलेंगे।
विज्ञापन
पुरुषों की इसी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में नंबर एक दिव्यांश पंवार (629.1) सातवें और अर्जुन बबूता (631.8) तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। दिव्यांश के साथ ओलंपिक कोटा दिलाने वाले दीपक कुमार ( 626.4) 12वें स्थान पर रहे। कोरिया के ताईयुन नाम (632.1) पहले और इस्राइल के सर्गेई रिचर (631.8) दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के आधार पर होगा टीम चयन :
विश्व कप के बाद ओलंपिक के लिए भारतीय टीम चयनित होनी है। महिलाओं में यह माना जा रहा है कि नंबर एक होने के कारण इलावेनिल को अपूर्वी के साथ टीम में जगह मिल सकती है, जबकि अंजुम को मिश्रित स्पर्धा और 50 मीटर थ्री पोजीशन में खिलाया जा सकता है। टीम का चयन इस विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर होना है।