फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting World Cup 2022 Arjun Babuta and Paarth Makhija Qualify for 10m Air Rifle Final Latest News in Hindi

Shooting World Cup: 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे दो भारतीय, अर्जुन ने दूसरे और पर्थ ने पांचवें स्थान पर बनाई जगह

Mon, 11 Jul 2022 01:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अर्जुन बबूता और पार्थ मखीजा ने फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफाइंग राउंड में अर्जुन दूसरे और पार्थ पांचवें स्थान पर रहे। 
 

विज्ञापन
Shooting World Cup 2022 Arjun Babuta and Paarth Makhija Qualify for 10m Air Rifle Final Latest News in Hindi
अर्जुन और पर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय शूटर्स अर्जुन बबूता और पर्थ मखीजा ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को हुए इस इवेंट में अर्जुन ने 60 शॉट में 630.5 का स्कोर बनाया। वो क्वालीफाइंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, पर्थ ने 628.4 का स्कोर हासिल किया और क्वालीफाइंग राउंड में पांचवें स्थान पर रहे। इस इवेंट में तीसरे भारतीय शूटर साहू तुषार थे, जिन्होंने 624.4 का स्कोर बनाया और 30वें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


इजराइल के दिग्गज शूटर सेर्जी रिचर ने 631.6 का स्कोर बनाया और क्वालीफाइंग राउंड में पहले स्थान पर रहे। वहीं, बाकी पांच जगहों पर ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कोरिया, थाइलैंड और यूएसए के शूर्टस ने जगह बनाई है। इनमें टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले अमेरिका के लूकस कोजिनेस्की भी शामिल हैं। इस इवेंट का फाइनल मैच सोमवार को होगा। 
विज्ञापन


महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी कुछ कास नहीं कर पाए। कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना पाया। 21 साल की मेहुल घोष 11वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से एक पायदान पीछे रह गईं। उन्होंने 628.7 का स्कोर बनाया और फाइनल में जगह बनाने से 0.1 अंक से चूक गईं। वहीं, रमिता ने 627.4 का स्कोर किया और 17वें स्थान पर रहीं। पूर्व नंबर वन इलैवेनिल वलारिवन ने 626.3 का स्कोर किया और 24वें स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैप और एयर पिस्टन इवेंट में भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत सोमवार से करेंगे। चैगोंन विश्व कप में भारत ने 32 खिलाड़ियों का मजबूत दल भेजा है। इस इवेंट में 44 देशों से 432 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed