फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting: Sarabjot wins gold medal in Munich Shooting World Cup, India's medal account opened

Shooting: सरबजोत ने म्यूनिख निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, खुला भारत के पदक का खाता

Thu, 06 Jun 2024 08:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 08:57 PM IST
सार

भारत के 22 साल के सरबजोत ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 242.7 अंक जुटाए। उन्होंने चीन के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चीन के बू शुआईहेंग को 0.2 अंक से पछाड़ा। जर्मनी के रोबिन वाल्टर ने कांस्य पदक जीता।
 

विज्ञापन
Shooting: Sarabjot wins gold medal in Munich Shooting World Cup, India's medal account opened
सरबजोत - फोटो : PTI

विस्तार

सरबजोत सिंह ने गत विश्व चैंपियन चीन के बोवेन झेंग और चार बार के ओलंपियन यूसुफ डिकेक की मौजूदगी वाली पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस स्वर्ण से आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के पदक का खाता भी खुल गया। भारत के 22 साल के सरबजोत ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 242.7 अंक जुटाए। उन्होंने चीन के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चीन के बू शुआईहेंग को 0.2 अंक से पछाड़ा। जर्मनी के रोबिन वाल्टर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


सरबजोत ने बुधवार को क्वालिफाइंग मुकाबले में 588 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल में सरबजोत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में अपना दूसरा व्यक्तिगत पदक जीता। इससे पहले उन्होंने पिछले साल भोपाल में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


इससे पहले सरबजोत पेरिस ओलंपिक के लिए चयन ट्रायल में भी शीर्ष पर रहे थे। सरबजोत ने चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था और भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का पहला पिस्टल कोटा हासिल किया था। पिछले साल एशियाई खेलों में सरबजोत ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed