{"_id":"65a9ed83d171e007a601d94d","slug":"shooting-high-performance-director-asked-jaspal-rana-to-leave-range-was-watching-manu-bhakar-s-preparation-2024-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shooting: हाई परफॉरमेंस निदेशक ने जसपाल राणा को रेंज से निकलने को कहा, मनु भाकर की तैयारियों को देख रहे थे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Shooting: हाई परफॉरमेंस निदेशक ने जसपाल राणा को रेंज से निकलने को कहा, मनु भाकर की तैयारियों को देख रहे थे
Fri, 19 Jan 2024 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:03 AM IST
सार
जसपाल ने ब्यूशेंप से कहा कि उनसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह एक अर्जुन अवॉर्डी हैं और राष्ट्रीय कोच रह चुके हैं। इस पर ब्यूशेंप ने कहा कि अभी आप राष्ट्रीय कोच नहीं है, इस लिए आप रेंज से चले जाएं।
विज्ञापन
जसपाल राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादों में रहने भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉरमेंस निदेशक पियरे ब्यूशेंप ने एक और विवाद को हवा दे दी है। शूटर मनु भाकर के कोच और एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक समेत आठ पदक जीतने वाले अर्जुन अवॉर्डी, पद्म श्री शूटर जसपाल राणा ने दावा किया है कि उन्हें ब्यूशेंप ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से निकल जाने के लिए कहा। जसपाल राणा का कहना है कि वह पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटीं राष्ट्रमंडल, एशियाई खेल और यूथ ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर के लिए कर्णी सिंह रेंज गए थे।
विज्ञापन
अभ्यास कर रहे शूटरों से दूर खड़े थे राणा
ब्यूशेंप ने इस दौरान राष्ट्रीय शूटिंग संघ (एनआरएआई) की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का हवाला देते हुए उनसे रेंज से बाहर जाने के लिए कहा। जसपाल का कहना है कि वह उस जगह से काफी दूर खड़े थे, जहां शूूटर अभ्यास कर रहे थे, लेकिन वह मेरे पास आए और कहने लगे कि आप यहां नहीं खड़े हो सकते, आपको रेंज से बाहर जाना होगा, वरना वह एनआरएआई के साथ परेशानी में पड़ जाएंगे। जसपाल ने ब्यूशेंप से कहा कि उनसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह एक अर्जुन अवॉर्डी हैं और राष्ट्रीय कोच रह चुके हैं। इस पर ब्यूशेंप ने कहा कि अभी आप राष्ट्रीय कोच नहीं है, इस लिए आप रेंज से चले जाएं।

एनआरएआई ने कहा एसओपी का पालन हो
जसपाल का कहना है कि वह उन्हें रेंज से जाने के लिए कैसे कह सकते हैं? वहीं एनआरएआई का इस मुद्दे पर कहना है कि खेल के बेहतर हित में एसओपी का पालन किया जाना चाहिए। इस बार ओलंपिक में शूटरों ने रिकॉर्ड कोटा हासिल किए हैं। यह शूटरों, प्रशिक्षकों की कठिन मेहनत और हाई परफॉरमेंस निदेशक के समन्वय से संभव हुआ है। शूटरों और निजी प्रशिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वे कंपटीशन और शिविर के दौरान एसओपी का गहराई से पालन करें।

मनु से कहा कोच को कहें बाहर जाएं
जसपाल राणा ने कहा कि वह इस बारे में एनआरएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश सिंह देव को लिखेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस घटना से अवगत कराएंगे। राणा ने यहां तक कहा कि उन्हें रेंज से बाहर जाने के लिए कहने के बाद उन्होंने मनु से कहा कि वह अपने कोच को रेंज से बाहर जाने के लिए कहें। राणा बीते वर्ष ही दोबारा बतौर कोच मनु के साथ जुड़े हैं।