फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting: Haryana's Nancy won gold in Asian shooting, Valarivan got silver, Rudraksh got bronze in men's

Shooting: हरियाणा की नैंसी ने एशियाई शूटिंग में जीता स्वर्ण, वालरिवान को रजत, पुरुषों में रुद्रांक्ष को कांस्य

Wed, 10 Jan 2024 11:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 11:08 PM IST
सार

फाइनल में नैंसी और एलावेनिल के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। नैंसी ने 252.8 का स्कोर किया तो एलावेनिल 252.7 का स्कोर कर स्वर्ण से चूक गईं।

विज्ञापन
Shooting: Haryana's Nancy won gold in Asian shooting, Valarivan got silver, Rudraksh got bronze in men's
नैंसी और एलावेनिल वालरिवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। पिस्टल शूटरों के बाद राइफल में भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में हरियाणा की नैंसी ने कांटे के संघर्ष में एलावेनिल वालरिवान को परास्त कर स्वर्ण जीता। वहीं पुरुषों की इस इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


क्वालिफाइंग में शीर्ष पर रहीं एलावेनिल
फाइनल में नैंसी और एलावेनिल के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। नैंसी ने 252.8 का स्कोर किया तो एलावेनिल 252.7 का स्कोर कर स्वर्ण से चूक गईं। 10वें शॉट पर एलावेनिल को 9.7 का निशाना लगाना भारी पड़ गया। क्वालिफाइंग राउंड में एलावेनिल 633.2 का स्कोर कर शीर्ष पर थीं, जबकि नैंसी 632.4 का स्कोर कर दूसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली मेहुली घोष ने 631 का स्कोर किया।
विज्ञापन


अर्जुन भी फाइनल में पहुंचे
पुरुषों के फाइनल में रुद्रांक्ष ने 228.7 का स्कोर कर कांस्य जीता। चीन के मा सिहान (251.4) ने स्वर्ण और कोरिया के दाएहान चोए ने रजत जीता। रुद्रांक्ष ने क्वालिफाइंग दौर में 630.4 का स्कोर किया और वह तीसरे स्थान पर थे। अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे, लेकिन फाइनल में वह छठे स्थान पर रहे। भारत राइफल में दांव पर लगे सभी आठ ओलंपिक कोटा हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed