{"_id":"5d2f236a8ebc3e6cad333efd","slug":"shooter-anish-bhanwala-wins-gold-in-issf-shooting-junior-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीश भानवाला ने साधा गोल्डन निशाना, जूनियर विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अनीश भानवाला ने साधा गोल्डन निशाना, जूनियर विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल
Wed, 17 Jul 2019 07:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Anish Bhanwala
- फोटो : file photo
अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा।
विज्ञापन
भानवाला ने क्वालीफिकेशन में 584 अंक बनाए और फाइनल में वह 29 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। फाइनल में भारत के दो अन्य निशानेबाज भी पहुंचे थे। आदर्श सिंह 17 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि अग्नेया कौशिक ने नौ अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंक के साथ रजत जबकि जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने 19 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। भारत टूर्नामेंट में अब तक आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन