{"_id":"59f353d14f1c1bee688b7c5e","slug":"shiva-and-manoj-enters-ouarter-final-in-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: शिवा थापा और मनोज कुमार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: शिवा थापा और मनोज कुमार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
शिव थापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाज शिवा थापा और मनोज कुमार शुक्रवार को विशाखापट्टनम में चल रही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं चोटिल एल देविंद्रो सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। असम का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवा थापा तीन बार के एशियाड पदक विजेता हैं। विश्व चैंपियनशिप में वह कांस्य पदक जीत चुके हैं। थापा ने 60 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के सूरज सिंह को हराया। थापा इस वर्ग में पिछले बार के चैंपियन हैं।
कामनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक विजेता तथा रेलवे से खेल रहे मनोज कुमार ने मिजोरम के एंथोनी लालदुहावमा को 69 किलोग्राम वर्ग में हराया। मनोज भी पिछले बार के इस वर्ग में चैंपियन हैं।
कामनवेल्थ विजेता एल देविंद्रो सिंह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुरुवार को हुए मुकाबले में आंख में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें मेडिकल अनफिट घोषित किया गया।