{"_id":"5e3ced908ebc3ee5a46de247","slug":"sharon-crawford-become-the-oldest-player-uphill-ski-racing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहिल स्की रेसिंग में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं शेरन क्राफोर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अपहिल स्की रेसिंग में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं शेरन क्राफोर्ड
Fri, 07 Feb 2020 10:24 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Sharon Crawford
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका की 75 साल की शेरन क्राफोर्ड ब्रेकेनरिज एसेंट सीरीज अपहिल स्की रेस में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं। उन्होंने कोलोराडो में आयोजित से इवेंट में भाग लिया। समुद्रतल से 9600 फीट ऊंचाई पर आयोजित 3.2 किमी की इस रेस को जिल सोरेनसन ने जीती। क्राफोर्ड ने एक घंटे दो मिनट में अपहिल स्की रेस पूरी की।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी क्राफोर्ड कहती हैं कि मैं एंड्यूरेंस एथलीट से भी ज्यादा फिट हूं। मैं कभी स्पीड पर फोकस नहीं करती। मेरा मकसद जीतना नहीं, बल्कि रेस में हिस्सा लेकर उसे पूरा करना होता है। क्राफोर्ड बोस्टन मैराथन में भी दौड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
क्राफोर्ड ने 30 साल की उम्र में अपना एथलेटिक करियर शुरू किया था। वो मैराथन, ट्राएथलॉन, क्रॉस-कंट्री स्की रेस, ओरियनटियरिंग व मल्टीपल-डे इवेंट, अपहिल स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग में कई मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 70 के दशक में बोस्टन मैराथन में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन