फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sharath Kamal-Sathiyan enters into quarterfinal of mens doubles in asian table tennis

एशियाई टेबल टेनिस: शरत-साथियान की जोड़ी पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में, मनिका हारीं

Fri, 20 Sep 2019 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Sep 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Sharath Kamal-Sathiyan enters into quarterfinal of mens doubles in asian table tennis
शरथ कमल/साथियन - फोटो : social media

जी साथियान और अचंत शरत कमल की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने गुरुवार को 24वीं आईटीटीएफ एशिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में  खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने महफूद सैयद मुर्तधा और राशिद राशिद की बहरीन की जोड़ी के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन


साथियान और शरत की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में मुर्तधा और राशिद को 11-8 11-6 11-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में साथियान और शरत का सामना लियांग जिंगकुन और लिन गाओयुआन की चीन की जोड़ी से होगा। इससे पूर्व पहले राउंड में बाई हासिल करने वाली साथियान और शरत की जोड़ी ने राउंड आफ 32 में अबो यमन जैद और अल्दमेजी जेयाद की जोर्डन की जोड़ी को 11-4 11-7 11-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले दौर में बाई हासिल करने वाली हरमीत देसाई और एंथोनी अमलराज की जोड़ी को हालांकि राउंड आफ 32 में ल्यू सिंग सिन और पेंग वेंग वेई की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 11-5 7-11 11-3 8-11 6-11 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एकल में मनिका हारीं

Sharath Kamal-Sathiyan enters into quarterfinal of mens doubles in asian table tennis
manika batra - फोटो : pti

महिला युगल में मनिका बत्रा और अर्चना कामथ तथा मधुरिका पाटकर और सुतीर्था मुखर्जी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। पहले दौर में आसान जीत दर्ज करने वाली मनिका और अर्चना की जोड़ी दूसरे दौर में यांग ह्युन और जियोन झी की कोरिया की जोड़ी से 6-11 9-11 7-11 से हार गई। मधुरिका और सुतीर्था की जोड़ी को भी दूसरे दौर में डू होई केम और ली हो चिंग की हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ 9-11 5-11 11-13 से हार झेलनी पड़ी।

मिश्रित युगल में शरत और मनिका की हार

Sharath Kamal-Sathiyan enters into quarterfinal of mens doubles in asian table tennis
मनिका, शरत

मिश्रित युगल में शरत कमल और मनिका तथा साथियान और अर्चना को भी राउंड आफ 32 में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल में शरत, साथियान, अमलराज, हरमीत और मानव ठक्कर सभी को पहले दौर में बाई मिली। इन सभी ने इसके बाद राउंड आफ 128 में जीत दर्ज की। पुरुष एकल खिलाड़ियों को राउंड आफ 64 मुकाबले आज ही खेलने हैं। महिला एकल में अर्चना को पहले दौर में बाई मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed