{"_id":"5e4ed4b78ebc3ef26c09a6b7","slug":"sharath-kamal-enters-men-and-mixed-doubles-quarters-final-at-hungarian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगरी ओपन: शरत कमल पुरूष और मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हंगरी ओपन: शरत कमल पुरूष और मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में
Fri, 21 Feb 2020 12:19 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:19 AM IST
सार
- कमल-जी साथियान की जोड़ी ने जापान के खिलाड़ी को दी मात
- हरमीत देसाई और मानव ठक्कर को हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
शरत कमल और जी साथियान
विस्तार
भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने गुरूवार को आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन की पुरूष युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।राष्ट्रमंडल खेलों में पूर्व स्वर्ण पदक विजेता ने मनिका बत्रा के साथ मिलकर एडम जुडी और जांद्रा पर्गेल की जोड़ी पर 11-8, 9-11, 6-11, 11-9, 11-7 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
बाद में शरत कमल ने जी साथियान के साथ जोड़ी बनाकर पुरूष युगल में जापान के उदीयमान सितारे शुनसुके तोगामी और युकिया उदा को 11-6, 11-8, 8-11, 9-11, 11-9 से शिकस्त दी। हरमीत देसाई और मानव ठक्कर को हालांकि हांगकांग के हांग सियू लाम और नाम पाक एनजी की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन