फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shally N Fraser Price becomes worlds fastest runner for the fifth time

Shally: चार साल के बेटे की मां 35 वर्षीय फ्रेजर बनी दुनिया की सबसे तेज धाविका, पांचवीं बार बनी विश्व विजेता

Tue, 19 Jul 2022 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूगेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूगेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 09:25 AM IST
सार

जमैका की शैली पांचवीं बार विश्व विजेता बनीं हैं। उन्होंने 14 साल पहले बीजिंग में पहली बार ओलंपिक पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने मां बनने के चार साल बाद फिर स्वर्ण पदक जीता है।  
 

विज्ञापन
Shally N Fraser Price becomes worlds fastest runner for the fifth time
शैली एन फ्रेजर प्राइस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वह चार साल के बेटे ज्योन की मां हैं, 14 साल पहले वह पहली बार ओलंपिक में 100 मीटर की रेस जीतकर स्प्रिंट क्वीन बनीं थीं, अगले ही साल उनकी झोली में 100 मीटर का पहला विश्व खिताब था, जमैका की की शैली एन फ्रेजर प्राइस के लिए बढ़ती उम्र कोई मायने नहीं रखती है, क्यों कि 35 साल की उम्र में रविवार की शाम वह एक बार फिर दुनिया की सबसे तेज धाविका बन गईं। जी हां, शैली ने पांचवीं बार विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर का खिताब अपनी झोली में डाला। उन्होंने 10.67 सेकंड का समय निकालकर यह रेस जीती। जिस तरह अमेरिका ने फ्रेड कर्ली की अगुवाई में 100 मीटर रेस जीतकर पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया, उसी तरह जमैका की धाविकाओं ने इस रेस में क्लीन स्वीप किया। शेरिका जैक्सन ने 10.73 सेकंड के साथ रजत और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन एलीन थांप्सन हेराह ने 10.81 सेकंड के साथ कांस्य जीता।
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया
हेवड्र्स फील्ड स्टेडियम में रविवार की शाम बीजिंग और लंदन ओलंपिक की 100 मीटर चैंपियन शैली एन फ्रेजर को नहीं बल्कि एलीन थांप्सन हेराह को जीत का दावेदार माना जा रहा था। हेराह से उम्मीद की जा रही थी कि वह अमेरिकी की फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर की ओर से स्थापित 100 मीटर के विश्व कीर्तिमान 10.49 को भंग कर देंगी, लेकिन यह तो नहीं हुआ बल्कि गत विजेता शैली ने पिछले 23 साल से स्थापित मरियन जोंस के विश्व चैंपियनशिप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण जरूर झटक लिया। जोंस ने 1999 में 10.70 सेकंड के साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के जन्म के बाद दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन
एक साल पहले ही टोक्यो ओलंपिक में शैली को हेराह के हाथों स्वर्ण पदक खोना पड़ा था। हेराह तब 10.61 सेकंड के साथ विजेता बनी थीं, जबकि शैली ने 10.74 सेकंड का समय लिया था। हल्के पीले और हरे रंग से अपने बालों को रंगवाने वाली शैली ने जीत के बाद कहा कि टोक्यो से वापस जाने के बाद वह सिर्फ मेहनत करने में जुट गईं। वह इसी मेहनत के सहारे यहां आईं और सफलता उनके हाथ में है। शैली ने 2009 में पहली बार विश्व चैंपियन बनने केबाद 2013, 15 और 2019 में विश्व खिताब जीता। उन्होंने जब 2019 में विश्व खिताब जीता तब उनका बेटा ज्योन दो साल का था। तब उन्होंने इसे मातृत्व की जीत बताया था। बेटे के पैदा होने के बाद शैली न सिर्फ दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी हैं बल्कि उन्होंने 100 मीटर में अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय 10.60 सेकंड भी दिया है। उनसे तेज समय सिर्फ फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर और एलीन थांप्सन ने ही निकाला है। 
विज्ञापन

हॉलोवे ने 110 मीटर के खिताब की रक्षा की
अमेरिका ने 110 मीटर हर्डल में भी अपना दबदबा बनाकर रखा। 2019 विश्व चैंपियनशिप के विजेता ग्रांट हॉलोवे ने 13.03 सेकंड का समय निकालकर यहां भी स्वर्ण जीता। हॉलोवे के अमेरिकी साथी केरी कनिंघम 13.08 के साथ ने रजत जीता। शॉटपुट में भी अमेरिकी एथलीटों ने क्लीन स्वीप किया। यहां रेयान क्रूजर विजेता बने। विश्व चैंपियनशिप की तीसरे दिन की समाप्ति के बाद अमेरिका अब तक 14 पदक जीत चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed