फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Seven out of Eight members of Indian boxing squad test positive for corona virus

भारतीय मुक्केबाजी टीम को कोरोना: दल के आठ में से सात सदस्य उबरे, आज लौटेंगे तुर्की से स्वदेश

Wed, 31 Mar 2021 08:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Seven out of Eight members of Indian boxing squad test positive for corona virus

टूर्नामेंट के लिए तुर्की दौरे पर गए भारतीय मुक्केबाजी दल के आठ सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस्ताम्बुल में पृथकवास पर रखा गया, जिनमें से सात इससे उबर चुके हैं और बुधवार को स्वदेश लौट आएंगे। इन पॉजिटिव आए सदस्यों में तीन मुक्केबाज भी शामिल थे।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा), प्रयाग चौहान (75 किग्रा) और बृजेश यादव (81 किग्रा) का एक सप्ताह पहले वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इस कारण उन्हें प्रतियोगिता 19 मार्च को समाप्त होने के बावजूद इस्ताम्बुल में ही पृथकवास पर रहना पड़ रहा था।
विज्ञापन


ये तीनों अब निगेटिव आए हैं और बुधवार को सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों- कोच संतोष बीरमोले, फिजियोथेरेपिस्ट शिख केडिया, डॉक्टर उमेश और वीडियो विश्लेषक नितिन कुमार के साथ स्वदेश लौट आएंगे। एक कोच धर्मेन्द्र यादव हालांकि दोबारा हुई जांच में पॉजिटिव आए हैं और उन्हें स्वदेश लौटने के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलिता ने कहा, 'हमारी टीम के आठ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव आए थे जिसमें तीन मुक्केबाज और पांच सहयोगी स्टाफ थे और मेजबान देश के प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी यात्रा करने के लिए मंजूरी मिलने तक पृथकवास में थे। इनमें से सात को आज यात्रा करने की अनुमति मिल गयी। वे कल भारत लौट रहे हैं। एक सदस्य हालांकि अब भी कोविड-19 पॉजिटिव है और वह मंजूरी मिलने तक इंस्ताबुल में ही रूकेगा।'


भारतीय दल बोसफोरस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इस्ताम्बुल गया था। इस प्रतियोगिता में पुरुषों में एकमात्र पदक सोलंकी ने कांस्य पदक के रूप में जीता था। महिलाओं में निकहत जरीन (51) ने भी कांस्य पदक हासिल किया था। इस तरह से भारत ने प्रतियोगिता में दो पदक जीते थे। इस दौरे पर जाने वाले अन्य पुरुष मुक्केबाजों में ललित प्रसाद (52 किग्रा), शिव थापा (63 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा) और कृष्णन शर्मा (91 किग्रा से अधिक) शामिल थे। महिला वर्ग में ज़रीन, सोनिया लाथेर (57 किग्रा), परवीन (60 किग्रा), ज्योति ग्रेवाल (69 किग्रा) और पूजा सैनी (75 किग्रा) ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed