{"_id":"5ca391b4bdec2256d212af44","slug":"seven-basketball-players-of-india-selected-for-the-nba-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के सात बास्केटबॉल खिलाड़ी एनबीए कार्यक्रम के लिए चयनित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत के सात बास्केटबॉल खिलाड़ी एनबीए कार्यक्रम के लिए चयनित
Tue, 02 Apr 2019 10:15 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
प्रिंसपाल सिंह
- फोटो : Social media
एनबीए की अकादमी से जुड़े देश के सात बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अमेरिका में होने वाले नेक्स्ट जेनरेशन शोकेस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इनमें देश का उभरते खिलाड़ी और एनबीए ग्लोबल अकादमी में शामिल पंजाब के प्रिंसपाल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एनबीए ने 16 देशों में स्थित अपनी अकादमियों से 48 खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें ग्रेटर नोएडा स्थित एनबीए अकादमी में शामिल रुड़की के विवेक चौहान, एनबीए ग्लोबल अकादमी के प्रिंसपाल सिंह, आशय वर्मा के अलावा ग्रेटर नोएडा अकादमी की एन मैरी जकारिया, सुनिश्का कार्तिक, पंजाब की हरसिमरन कौर, सिया देवधर शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सभी खिलाडिय़ों को मिनियापोलिस और टेंपा में होने वाले मेंस, वूमेंस फोर फाइनल के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।