फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेरेना दुनिया की सबसे फैशनेबल खिलाड़ी, टॉप-50 में भारत का एक भी एथलीट नहीं

Sat, 20 Jul 2019 11:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 20 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams and Maria Sharapova make sports Illustrated top 50 fashionable Athletes
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters

अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स दुनिया की सबसे फैशनेबल खिलाड़ी चुनी गई हैं। अमेरिकी स्पोर्ट्स मैगजीन "स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड"  ने इस साल के दुनिया के 50 सबसे फैशनेबल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इसमें भारत के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।



वर्किंग मॉम सेरेना का टेनिस के अलावा अपने ब्रांड 'एस' पर भी फोकस है। वह अब ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट भी लाने वाली हैं। सेरेना ने कहा है कि, 'मेरा करियर टेनिस और फैशन से जुड़ा रहा है। हमेशा मेरी कोशिश होती है कि जब भी कोर्ट पर उतरूं, तो स्टेटमेंट बनूं और हमेशा कॉन्फिडेंट दिखूं।
 

Serena Williams and Maria Sharapova make sports Illustrated top 50 fashionable Athletes
मारिया शारापोवा - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में तीन पैमाने के तहत खिलाड़ियों को शामिल किया गया। स्ट्रॉन्ग, सेक्सी और सेंसिबल। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना के अलावा इस सूची में टेनिस के तीन अन्य खिलाड़ी भी हैं। मारिया शारापोवा छठे, सेरेना की बड़ी बहन वीनस 34वें और रोजर फेडरर 37वें नंबर पर हैं।
 


 
Serena Williams and Maria Sharapova make sports Illustrated top 50 fashionable Athletes
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

इस लिस्ट में 41 पुरुष और 9 महिला खिलाड़ी हैं। टॉप 50 में 10 खेलों के खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 19 खिलाड़ी अमेरिकन बास्केटबॉल लीग एनबीए के हैं। फुटबॉलरों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, हेक्टर बेलेरिन और नेमार इस लिस्ट में शामिल हैं। स्कीइंग में लिंडसे वॉन, गोल्फ में मिशेल वेई, फॉर्मूला-1 में लुईस हैमिल्टन, एथलेटिक्स में डिना एशर स्मिथ और बेसबॉल में ब्राइस हार्पर हैं। अमेरिका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली महिला फुटबॉल टीम की कप्तान मेगन रेपिनो भी 48वें नंबर पर काबीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Serena Williams and Maria Sharapova make sports Illustrated top 50 fashionable Athletes
स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड - फोटो : social Media

स्पोर्ट्स मैगजीन को हर हफ्ते 2.3 करोड़ लोग पढ़ते हैं

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड अमेरिका की 65 साल पुरानी स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसे हर हफ्ते 2.3 करोड़ लोग पढ़ते हैं। इसमें 1.8 करोड़ पुरुष हैं।स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड 10 लाख सब्सक्राइबर बनाने वाली दुनिया की पहली मैगजीन थी। फिलहाल इसके 30 लाख सब्सक्राइबर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed