फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन पर पाकिस्तान ने बनाया था शर्मनाक ऐड, सानिया मिर्जा भी भड़कीं

Fri, 14 Jun 2019 01:13 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 14 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sania Mirza Blasts Cringe-worthy Ads for India-Pakistan World Cup Match
सानिया मिर्जा

स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व कप मैच से पहले बुधवार को ‘शर्मनाक’ टीवी विज्ञापनों को फटकार लगाई। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले दोनों देशों के टीवी चैनलों पर विज्ञापन जंग छिड़ी हुई है, जिसमें कुछ निंदनीय सामग्री वाले विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं।

Sania Mirza Blasts Cringe-worthy Ads for India-Pakistan World Cup Match
पाकिस्तानी टीवी एड - फोटो : social Media

पाकिस्तान के जैज टीवी ने एक विज्ञापन तैयार किया है जिसमें एक व्यक्ति को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अभिनंदन को बालाकोट में भारत के हवाई अमले के एक दिन बाद पाकिस्तान की सेना ने पकड़ा था।

Sania Mirza Blasts Cringe-worthy Ads for India-Pakistan World Cup Match
पाकिस्तानी टीवी एड - फोटो : social Media

इस 33 सेकेंड के विज्ञापन में मॉडल को भारत की नीली जर्सी में दिखाया जाता है और उसकी मूछें अभिनंदन की तरह बनाई गई हैं। उसे मैच के लिए भारत की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अभिनंदन की वायरल हुई इस टिप्पणी को दोहराते हुए देखा जा सकता है, ‘मुझे माफ कीजिए, मैं आपको इसकी जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sania Mirza Blasts Cringe-worthy Ads for India-Pakistan World Cup Match
पाकिस्तानी टीवी एड - फोटो : social Media

दूसरी तरफ भारत का स्टार टीवी एक विज्ञापन दिखा रहा है जिसमें भारतीय समर्थक खुद को पाकिस्तान का ‘अब्बू’ (पिता) बताता है। यह विश्व कप में पाकिस्तान पर भारतीय टीम के दबदबे के संदर्भ में है।

विज्ञापन
Sania Mirza Blasts Cringe-worthy Ads for India-Pakistan World Cup Match
Sania Mirza

सानिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सीमा के दोनों ओर शर्मनाक सामग्री वाले विज्ञापन, गंभीर हो जाओ, आपको इस तरह के बकवास के साथ हाइप बनाने या मैच का प्रचार करने की कोई जरूरत नहीं है। पहले ही इस पर पर्याप्त नजरें हैं। यह सिर्फ क्रिकेट है।’
  



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed