फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Seiko Hashimoto says tokyo paralympic audience may get permission, Tokyo 2020 apologises for not getting permission from viewers

टोक्यो: पैरालंपिक में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति, 24 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

Fri, 09 Jul 2021 07:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 07:07 PM IST
सार

पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें 4,400 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। वहीं, ओलंपिक खेलों में 11,000 एथलीट हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Seiko Hashimoto says tokyo paralympic audience may get permission, Tokyo 2020 apologises for not getting permission from viewers
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक आयोजक उम्मीद लगाए हैं कि पैरालंपिक खेलों के दौरान कुछ दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने शुक्रवार को कहा कि पैरालंपिक में दर्शकों को अनुमति देने का फैसला आठ अगस्त को ओलंपिक खत्म होने के बाद किया जाएगा। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें 4,400 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। ओलंपिक खेलों में 11,000 एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी जो सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त को खत्म होगा। हाशिमोटो ने कहा, 'ओलंपिक खेल खत्म होने के बाद जितना जल्दी संभव होगा, हम इस पर फैसला करना चाहेंगे। क्योंकि अगर इसमें इससे ज्यादा देरी हुई तो इससे पैरालंपिक की तैयारियों पर असर पड़ेगा।'

विज्ञापन


दर्शकों को अनुमति न मिलने पर निदेशक ने मांगी माफी
टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए टिकट जारी करने वाली समिति के वरिष्ठ निदेशक हिडेनोरी सुजुकी ने शुक्रवार को टोक्यो और उसके तीन पड़ोसी प्रांतों सैतामा, चिबा और कानागावा में खेलों के दौरान किसी भी दर्शक को अनुमति नहीं देने के लिए माफी मांगी है। सुजुकी ने कहा कि समिति दर्शकों को स्टेडियम आने का मौका देने लिए अथक प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि  शिजुओका, इबाराकी, फुकुशिमा और मियागी प्रान्तों में होने वाले खेल आयोजनों को दर्शक देख सकते हैं। यहां प्रशंसकों की अधिकतम संख्या 10,000 या स्टेडियम बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत तक सीमित होगी। उन्होंने कहा कि समिति लॉटरी द्वारा टिकटों को जारी करेगी, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। टोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लागू किये गये  आपातकाल के कारण यहां के स्टेडियमों में दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed