{"_id":"5ccda11dbdec22078b291992","slug":"saurav-ghosal-and-joshna-chinappa-enters-into-final-of-asian-individual-squash-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई व्यक्तिगत स्क्वाश चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई व्यक्तिगत स्क्वाश चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा
Sat, 04 May 2019 07:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल , जोशना चिनप्पा
- फोटो : pti
भारतीय स्क्वाश के दो सितारों - शीर्ष वरीय सौरव घोषाल और मौजूदा चैम्पियन जोशना चिनप्पा ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शानदार जीत से एशियाई व्यक्तिगत स्क्वाश चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
महिलाओं में दूसरी वरीयता प्राप्त जोशना ने छठी वरीय मलेशिया की शिवासांगारी सुब्रमण्यम को 11-7 12-10 11-3 से शिकस्त दी। अब वह हांगकांग की शीर्ष वरीय एनी अयुसे भिड़ेंगी।
विज्ञापन
वहीं घोषाल ने मलेशिया के सातवें वरीय इयेन योऊ निग को 11-2 11-6 11-4 से मात दी। अब फाइनल में उनका सामना हांगकांग के चौथे वरीय लियो एयू चुन मिंग से होगा। इनपुट: भाषा
विज्ञापन