फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   saurabh chaudhary won gold in 10m air pistol event in issf junior world championship

16 साल के सौरभ चौधरी ने एशियाई खेल के बाद फिर साधा 'गोल्ड' पर निशाना, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Thu, 06 Sep 2018 11:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
saurabh chaudhary won gold in 10m air pistol event in issf junior world championship
सौरभ चौधरी

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। चौधरी ने हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में संपन्न 18वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन


बहरहाल, चांगवोन में जूनियर वर्ग में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया। मजेदार बात यह है कि सौरभ चौधरी ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुधार किया है। इससे पहले आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के फाइनल में 243.7 का स्कोर किया था, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। तब उन्होंने चीनी शूटर वांग झेहाओ द्वारा स्थापित 242.5 स्कोर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब 245.5 का स्कोर करके सौरभ ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस स्पर्धा में सौरभ से पीछे कोरिया के होजिन लिम दूसरे स्थान पर रहे। भारत के अर्जुन सिंह चीमा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सौरभ ने 581 का स्कोर करके तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। युवा निशानेबाज हालांकि अपने आखिरी शॉट में 10 पर निशाना नहीं लगा सके, लेकिन वह इसके बावजूद नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके थे। सौरभ ने फाइनल में 245।5 का कुल स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में चौधरी ने पांच शॉट्स की दूसरी सीरीज के बाद बढ़त हासिल की और इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए और आसानी से गोल्ड मेडल जीता।


वहीं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अर्जुन सिंह चीमा का स्कोर 218 रहा। वह सौरभ के पीछे दूसरे स्थान पर चल रहे थे। पांचवीं एलिमिनेशन सीरीज में चीमा के दो शॉट्स बिगड़े और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। इसके बाद वह जोरदार वापसी नहीं कर सके और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed