{"_id":"5d7bd6a08ebc3e93cd66a9ae","slug":"saurabh-chaudhary-anjum-moudgil-and-rahi-sarnobat-win-respective-national-trial-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजुम, सरनोबत और सौरभ ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में दर्ज की जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंजुम, सरनोबत और सौरभ ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में दर्ज की जीत
Sat, 14 Sep 2019 08:15 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Anjum Moudgil
एशियाई खेल चैम्पियन राही सरनोबत, विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंजुम मुद्गिल और युवा ओलंपिक चैम्पियन सौरभ चौधरी ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल स्पर्धा में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
राही ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टी7 ट्रायल जीता जबकि अंजुम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन और सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल टी6 में जीत हासिल की।
अन्य ओलंपिक स्पर्धा वर्ग में सौरभ ने अपने वर्ग में 245.4 का स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया। वह अपने ही विश्व रिकार्ड से 0.9 अंक से चूक गए। अंजुम ने 621.3 अंक बनाकर 50 मीटर राइफल प्रोन टी7 में जीत दर्ज की ।
विज्ञापन