{"_id":"5cc08577bdec225ef47aa3da","slug":"sathiyan-gnanasekaran-the-only-indian-remaining-at-ittf-world-championships-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियनशिप में साथियान जीते, मनिका सहित अन्य भारतीय बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैंपियनशिप में साथियान जीते, मनिका सहित अन्य भारतीय बाहर
Wed, 24 Apr 2019 09:19 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
साथियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान बुडापेस्ट में चल रही आईटीटीएफ विश्व चैंपियनशिप में रोमानिया के क्रिस्टियन प्लेटी को 11-5, 11-9, 6-11, 11-7, 11-6 से मात देकर अंतिम 32 में पहुंच गए। अन्य सभी भारतीय बाहर हो गए। टूर्नामेंट में साथियान एकमात्र भारतीय चुनौती हैं। दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी का सामना अब ब्राजील के हुगो कालडेरानो से होगा।
विज्ञापन
अनुभवी अचंत शरत कमल को पहले ही दौर में क्रोएशिया के तोमिस्लाव पुकार से 9-11,10-12,11-8, 4-11, 9-11 से, मानव ठक्कर को ऑस्ट्रिया के रोबर्ट गार्डोस से 13-11, 6-11, 11-8, 11-3, 2-11, 10-12, 6-11 से हार मिली।
विज्ञापन
मनिका बत्रा को ताइपे की जु यु चेन ने 11-2, 11-8, 7-11, 11-7, 11-9 से हराया, जबकि सुतिर्था मुखर्जी को प्यूटो रिको की एड्रियाना डायज से 11-4, 8-11, 11-7, 5-11, 3-11, 9-11 से हार मिली। होनोका हाशिमोटो और हिटोमी साटो की जापानी जोड़ी ने मनिका और अर्चना कामत को महिला युगल में, जबकि मिश्रित युगल में साथियान और अर्चना प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए।
विज्ञापन