फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sarita mor wins 59 Kg gold at the Asian Championships and Seema bisla and Pooja settle for bronze

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप: सरिता ने जीता स्वर्ण पदक, सीमा और पूजा की झोली में कांस्य

Thu, 15 Apr 2021 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:58 PM IST
सार

  • भारतीय पहलवान सरिता मोर ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में लगातार नौ अंक हासिल कर 59 किग्रा में अपना खिताब बरकरार रखा 
  • सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत लिए

विज्ञापन
Sarita mor wins 59 Kg gold at the Asian Championships  and Seema bisla and Pooja settle for bronze
सरिता मोर - फोटो : Twitter@saritamor

विस्तार

भारतीय पहलवान सरिता मोर ने गुरूवार को फाइनल में शानदार वापसी करते हुए एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में लगातार नौ अंक हासिल कर 59 किग्रा में अपना खिताब बरकरार रखा जबकि सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत लिए।

विज्ञापन


नयी दिल्ली में 2020 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता फाइनल में मंगोलिया की शूवदोर बातरजाव से 1-7 से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने बेहतरीन वापसी की और स्कोर 7-7 से बराबर करते हुए 10-7 से जीत हासिल की।सरिता इसी मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरूआती मुकाबले में 4-5 के अंतर से हार गयी थीं लेकिन उन्होंने अगले दौर में कजाखस्तान की डायना कायुमोवा के खिलाफ शानदार वापसी की और पहले पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।
विज्ञापन


सरिता कजाखस्तान की पहलवान के खिलाफ काफी आक्रामक रहीं और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को गिराने के बाद उसका गला जकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान की नूरेडा अनारकुलोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शुरू से ही आक्रामकता जारी रखी और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं 50 किग्रा की स्पर्धा में सीमा की शुरूआत काफी खराब रही जिसमें वह कजाखस्तान की वेलेंटिना इवानोवना के खिलाफ शुरूआती मुकाबला गंवा बैठीं लेकिन उन्होंने भी अगले दौर में मंगोलिया की एनुदारी नंदिंतसेतसेग के खिलाफ शानदार वापसी की और 7-3 से जीत दर्ज की।

उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जैस्मिना इमाएवा से कड़ी चुनौती मिली जिसमें वह 2-3 से हार गयीं। पर इस भारतीय खिलाड़ी ने फिर ताइपे की यंग सुन लिन को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

वहीं 76 किग्रा वजन वर्ग में पूजा ने कोरिया की सियोयिओन जियोंग के खिलाफ 2-0 की जीत से शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओजोडा जारीपबोएवा को भी हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान की एलमिरा सिजडिकोवा की बराबरी नहीं कर सकीं और हार गयी। लेकिन उन्होंने कोरिया की सेयियोन जियोंग पर 5-2 की जीत से कांस्य पदक अपने नाम किया।


निशा को 68 किग्रा वर्ग के दोनों शुरूआती मुकाबलों में हार से बाहर होना पड़ा। वह कोरिया की युन सुन जियोंग से हारने के बाद मंगोलिया की डेलगेरमा एंखसाईखान से पराजित हो गयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed