फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sarita Devi and these five female boxers will debut in World Championship

महिला विश्व चैम्पियनिशप: भारतीय टीम में पांच मुक्केबाज पदार्पण करेंगी

Thu, 08 Aug 2019 10:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Aug 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sarita Devi and these five female boxers will debut in World Championship

अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) ने गुरूवार को भारत की 10 सदस्यीय मजबूत भारतीय मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई जबकि पांच मुक्केबाज महिला विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण करेंगी। सरिता 10 साल से ज्यादा समय में पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक हासिल करने की कोशिश करेंगी। उनके अलावा इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारक नीरज (57 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) ने भी टीम में जगह बनाई है, जिसकी अगुआई छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा) करेंगी जिन्हें पिछले महीनों के प्रदर्शन के आधार पर बुधवार को बिना ट्रायल के चुना गया था।

विज्ञापन


मंजू रानी (48 किग्रा), जमुना, नीरज, मंजू बोम्बोरिया (64 किग्रा) और नन्दिनी (81 किग्रा) पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। निकहत जरीन ने बुधवार को मेरीकाम का चयन बिना ट्रायल किए जाने की आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें मंगलवार को ट्रायल मुकाबले में लड़ने से रोका गया था।
विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को भी ट्रायल कराये बिना ही चुना गया, जो गुरूवार को समाप्त हुए। विश्व चैम्पियनशिप तीन से 13 अक्टूबर तक खेली जायेगी। आठ बार की एशियाई पदकधारी सरिता देवी ने पिछले साल की विश्व कांस्य पदकधारी सिमरनजीत कौर को हराकर अपना स्थान पक्का किया। सिमरनजीत ने पिछले महीने प्रेसिडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते उमाखानोव मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की मुक्केबाज नीरज ने विजयी लय जारी रखते हुए एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी मनीषा मोउन को हराकर 57 किग्रा में जगह पक्की की। 75 किग्रा वर्ग में एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी को स्वीटी बूरा ने हराया जो एक साल पहले इसी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीती थी।

48 किग्रा में स्ट्रैंद्जा कप की रजत पदकधारी मंजू रानी ने प्रेसिडेंट कप की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका को हराकर टीम में स्थान हासिल किया। 64 किग्रा में भी उलटफेर देखने को मिला जिसमें असम की 2017 विश्व युवा चैम्पियन अंकुशिता बोरो को मध्य प्रदेश की मंजू बोम्बोरिया ने पराजित किया। प्रेसिडेंट कप की स्वर्ण पदक विजेता जमुना बोरो को 54 किग्रा का टिकट कटाने के लिये शिक्षा से मिली कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।


81 किग्रा में चंडीगढ़ की नन्दिनी ने लालफाकमावी को जबकि कविता चहल ने 81 किग्रा से अधिक वर्ग में नेहा यादव को हराया। टीम इस प्रकार है : मंजू रानी (48 किग्रा), एम सी मेरीकाम (51 किग्रा), जमुना बोरो (54 किग्रा), नीरज (57 किग्रा), सरिता देवी (60 किग्रा), मंजू बोम्बोरिया (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), स्वीटी बूरा (75 किग्रा), नन्दिनी (81 किग्रा), कविता चहल (81 किग्रा से अधिक)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed