फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   santiago nieva says indian boxer will do something big in olympics

सही दिशा में बढ़ रहे हैं भारतीय मुक्केबाज : निएवा

Fri, 27 Sep 2019 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
santiago nieva says indian boxer will do something big in olympics
अमित पंघाल - फोटो : social media

हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा का मानना है कि भारतीय मुक्केबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वह चाहते हैं कि मुक्केबाज एशियाई क्वालिफायर से कम से कम पांच ओलंपिक कोटे हासिल करें। भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अमित पंघाल (52 किग्रा) ने रजत और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। 

विज्ञापन


इससे पहले भारत ने कभी भी एक चरण में एक कांसे से ज्यादा पदक नहीं जीते थे। निएवा ने कहा, 'हम जिस टूर्नामेंट में जाते हैं, उसमें हमेशा नतीजों की तुलना करते हैं कि अगर ये ओलंपिक होते तो क्या होता। क्या हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? अभी तक हमने दिखा दिया कि हम हर प्रतियोगिता में अच्छा कर रहे हैं। ओलंपिक में कोई गांरटी नहीं है लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक में कुछ बड़ा करेंगे।'
विज्ञापन


मुक्केबाज अब तीन से 14 फरवरी को चीन के वुहान में होने वाले एशियाई ओसनिया क्वालिफायर को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग करेंगे। इसमें आठ पुरूष वजन वर्गों में ओलंपिक कोटे दांव पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed