रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रातोंरात सुपरस्टार बन चुकी साक्षी की जिंदगी में एक के बाद एक कई बड़े बदलाव आए हैं। पिछले 3 हफ्ते में 23 साल की इस खिलाड़ी ने सफलता के कई मुकाम देखे। ओलंपिक इतिहास में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी साक्षी ने अपने करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
स्टार बन चुकीं साक्षी की जिंदगी में जुड़ा एक और नया मुकाम
2 of 6
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
जिस साक्षी को एक महीने पहले गिने-चुने लोग ही जानते थे, उसी साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में अपनी कामयाबी की चलते खुद को कई लड़कियों के लिए रोल मॉडल बना दिया है।
स्टार बन चुकीं साक्षी की जिंदगी में जुड़ा एक और नया मुकाम
ओलंपिक इतिहास में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर साक्षी ने जिंदगी में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। साक्षी अब विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह पहली बार शीर्ष 5 महिला पहलवानों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
स्टार बन चुकीं साक्षी की जिंदगी में जुड़ा एक और नया मुकाम
युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की हालियां जारी रैंकिंग के अनुसार साक्षी मलिक 58 किलोग्राम भारवर्ग में चौथे नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले साक्षी अपने खेल में गैरवरीय खिलाड़ी के रूप में थीं।
स्टार बन चुकीं साक्षी की जिंदगी में जुड़ा एक और नया मुकाम
साक्षी को हाल ही में ढेरों सम्मान और तोहफे मिले थे। साक्षी की निजी जिंदगी में भी खुशियों की बहार आई है। खबरों के अनुसार वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से शादी करने वाली हैं।